युवक ने टंकी पर चढ़कर दी कूदने की धमकी, पुलिस ने बचाई जान

उत्तराखंड देहरादून
युवक ने टंकी पर चढ़कर दी कूदने की धमकी, पुलिस ने बचाई जान,
सागर मलिक

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस घटनाक्रम से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर में सामने आया। ग्राम सराय के प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि हबीबपुर गांव में एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक का अपने परिजनों से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद से आहत होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया।

मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज रावत ने युवक से संवाद स्थापित कर उसे शांत करने की कोशिश की। उन्होंने युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी आर्थिक समस्या का समाधान किया जाएगा। उपनिरीक्षक रावत ने इंसानियत दिखाते हुए युवक को अपनी जेब से आर्थिक सहायता देने का भी आश्वासन दिया।

लगातार समझाने और भरोसा दिलाने के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। पुलिसकर्मी सीढ़ी की मदद से टंकी पर चढ़े और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। युवक के सकुशल नीचे आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही,वेटिंग वार्ड में हुआ प्रसव, डॉक्टर की सेवाएं खत्म

Thu Oct 2 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनमहिला अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही,वेटिंग वार्ड में हुआ प्रसव, डॉक्टर की सेवाएं खत्म,सागर मलिक जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला ने प्रसव पीडा से तड़फते हुए दिया फर्श पर बच्ची को जन्म तीर्थनगरी हरिद्वार के जिला महिला अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। […]

You May Like

advertisement