संजय राठी ने हरियाणवी पॉप गायक गजेन्द्र फोगाट को किया सम्मानित, हरियाणवी कला और संस्कृति के संरक्षण के प्रयासों को दी सराहना

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग, दूरभाष – 94161 91877

रोहतक : रोहतक की श्रीराम रंगशाला में आयोजित एक भव्य समारोह में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने हरियाणवी पॉप गायक एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के ओ.एस.डी. गजेन्द्र फोगाट को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें हरियाणवी कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार और युवाओं को अपनी मातृभाषा एवं परंपराओं से जोड़ने के उनके अथक प्रयासों के लिए दिया गया।
संजय राठी ने इस अवसर पर कहा कि –
“गजेन्द्र फोगाट ने हरियाणवी कला को नई दिशा दी है। उनका संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि हरियाणवी पहचान का संदेश है। हाल ही में लॉन्च हुआ उनका नया गीत पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हो रहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि आज की युवा पीढ़ी भी अपनी जड़ों और संस्कृति से गहराई से जुड़ी है।”
सम्मान ग्रहण करते हुए गजेन्द्र फोगाट ने आभार व्यक्त किया और कहा कि –”यह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। संजय राठी जी और मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स ने मेरे प्रयासों को जिस तरह सराहा है, वह मुझे और अधिक समर्पण के साथ काम करने की शक्ति देगा। मेरा प्रयास हमेशा रहेगा कि हरियाणवी भाषा और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाऊँ।”
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, साहित्यकार और सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. देहराज, सुक्रपाल, बलदेव मल्होत्रा, गजेन्द्र मल्होत्रा, संजीव बिधा, समर्थ, सोनू कुंडू, प्रदीप बहामनी और जयभगवान सहित कई समाजसेवी व सांस्कृतिक कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने गजेन्द्र फोगाट के गीतों की सराहना की और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनके योगदान को यादगार करार दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीपीए कॉन्फ्रेंस में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में दक्षिण अमेरिका पहुंचा हरियाणा का शिष्टमंडल

Mon Oct 6 , 2025
चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 5 अक्तूबर : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की 68वीं कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए हरियाणा विधान सभा का शिष्टमंडल रविवार को दक्षिण अमेरिका पहुंच गया। शिष्टमंडल का नेतृत्व विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण कर रहे हैं। इस शिष्टमंडल में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा, […]

You May Like

Breaking News

advertisement