करवा चौथ पर क्यों की जाती है चांद की पूजा

उत्तराखंड देहरादून
करवा चौथ पर क्यों की जाती है चांद की पूजा,
सागर मलिक

Karwa Chauth: करवा चौथ का पावन त्योहार इस बार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि करवा चौथ के दिन चांद की ही पूजा क्यों की जाती है, जबकि सूरज और तारों की नहीं होती है.

किसी भी सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का दिन बहुत खास होता है, इस दिन वो अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद निकलने के बाद उसकी पूजा करके ही व्रत का पारण किया जाता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि करवा चौथ के दिन चांद की ही पूजा क्यों की जाती है और चांद निकलने के बाद ही महिलाएं व्रत क्यों खोलती हैं? आइए आज हम जानते हैं इसके पीछे की वजह (Why Moon Is Worshipped On Karva Chauth) के बारे में कि क्यों करवा चौथ पर चांद को देखकर ही व्रत खोला जाता है.

करवा चौथ में चांद का महत्व
हिंदू धर्म में चंद्रमा को एक दिव्य शक्ति के रूप में माना जाता है और चंद्रमा मन की शांति, सुकून और स्थिरता का प्रतीक होता है. कहते हैं कि करवा चौथ के दिन व्रत करने के बाद अगर चंद्रमा की पूजा की जाती है, तो इससे व्रत करने वाली महिला और उनके परिवार को मन की शांति मिलती है. इतना ही नहीं करवा चौथ के चांद को वैवाहिक जीवन में समृद्धि लाने का प्रतीक माना जाता है, कहते हैं कि चंद्रमा की पूजा करने से पति की उम्र लंबी होती है, साथ ही परिवार में सुख और शांति बनी रहती है और धन की कमी भी नहीं होती है.

करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा करने की एक मान्यता ये भी कहती है कि चंद्रमा शाश्वत चक्र और पुनर्जन्म से जुड़ा है, इसलिए महिलाएं इसे अखंड सौभाग्य का प्रतीक मानकर इस दिन चंद्रमा की पूजा करके ही व्रत का पारण करती हैं.

अगर आपके मन में भी सवाल है कि करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा क्यों की जाती है, सूर्य की क्यों नहीं, तो हिंदू परंपराओं के अनुसार सूर्य को शक्तिशाली देवता के रूप में माना जाता है. ये व्रत सूर्योदय से शुरू होता है क्योंकि व्रत पहले से ही उगते सूरत से जुड़ा हुआ है, इसलिए सूर्यास्त के समय ही व्रत का पारण किया जाता है.

गणेश भगवान से जुड़ी हुई है मान्यता

एक अन्य मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि भगवान श्री गणेश ने एक बार चंद्रमा को श्राप दिया था, उन्होंने कहा था कि जो कोई भी उसे सीधा देखेगा उसे कलंक और दोष का सामना करना पड़ेगा, इसलिए करवा चौथ के दिन महिलाएं छलनी से चांद को देखती हैं और फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण करती हैं.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्ल्ड ट्रेड शो के अंतर्गत रायबरेली जनपद में स्वदेशी मेला का आयोजन

Fri Oct 10 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत वर्ल्ड ट्रेड शो के अंतर्गत रायबरेली जनपद में स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल अतुल कुमार गुप्ता अखिल […]

You May Like

advertisement