जगदीशपुर गांव में कुल्ली नदी पर बना पटरी पुल टूटा, ग्रामीणों ने सांसद विधायक को लिखा पत्र

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में कुल्ली नदी पर बना पटरी पुल बहुत समय से टूटा पड़ा है। गांव वालों का आरोप है कि किसी भी जन प्रतिनिधि ने पटरी पुल की समस्या का कोई भी समाधान नहीं कराया है। और उनका कहना है कि हमारे गाँव जगदीशपुर की तरफ कोई भी सांसद, विधायक झांकने तक नहीं आते, वह हमारी गाँव की जनता को बेवक़ूफ़ बनाने का कार्य कर रहे हैं, चुनाव के समय गाँव वासियों से विधायक, सांसद गांव का विकास कार्य करने भरोसा देते हैं, लेकिन बाद में हमारे गाँव मे कोई भी नहीं आता हैं। ग्राम वासियों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉक्टर डी सी वर्मा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र भेज कर गाँव की समस्या को जल्द से जल्द दूर कराने का आग्रह किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौत से पहले का वीडियो वायरल: फरीदपुर के मनपुरा गांव मे प्रेमिका से मिलने गया था युवक

Mon Oct 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला।मृतक की पहचान आदेश सिंह (27) पुत्र गजेंद्र सिंह, निवासी पटनिया […]

You May Like

advertisement