सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी

जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

महासमुंद, 29 अक्टूबर 2025/ राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथियों के नामों की घोषणा की गई है। शासन से जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
राज्योत्सव 2025 के कार्यक्रमों में जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, स्थानीय उत्पादों की झांकी एवं विभिन्न विकासपरक योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम को जनभागीदारी और पारंपरिक गौरव के साथ गरिमामय ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और एकता का संदेश पूरे राज्य में प्रसारित हो सके।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिटी ग्राउंड में आयोजित होगा राज्योत्सव कार्यक्रम

Wed Oct 29 , 2025
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025/ राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के […]

You May Like

advertisement