पावन कार्तिक मास में लगातार 22वें दिन निकाली 23वीं प्रभातफेरी

पावन कार्तिक मास में लगातार 22वें दिन निकाली 23वीं प्रभातफेरी

सच्चा भक्त शुद्ध आचरण वाला, दयालु और क्षमाशील होता है:सचिन नारंग

फिरोजपुर 29 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 22वें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री रवि सचदेवा परिवार (सचदेवा क्लॉथ हाउस) बना। अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा 22वें दिन में 23वीं प्रभातफेरी निकाली गई। पावन कार्तिक मास में श्री रवि सचदेवा ने अपने बेटे अंकुश सचदेवा और बहू टिशा सचदेवा की शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में बड़ी श्रद्धा से अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और प्रभातफेरी निकाली। सचिन नारंग, करुण मोंगा, हरि ओम शर्मा, दविंदर राजू और सक्षम बजाज ने बहुत ही सुंदर भजनों/भेटों का गायन किया। इसके बाद श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का यह अदभुत नज़ारा देखने लायक था। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सचिन नारंग ने अपने प्रवचनों में कहा कि एक सच्चे भक्त में अहंकार और द्वेष की कमी, निष्काम कर्म, संतोष, और सभी परिस्थितियों में समभाव जैसे लक्षण होते हैं। सच्चा भक्त भगवान में अटूट विश्वास रखता है और अपने कर्मों को फल की इच्छा के बिना, केवल कर्तव्य समझकर करता है। वह बाहर-भीतर से शुद्ध आचरण वाला होता है और दूसरों के प्रति दयालु और क्षमाशील होता है।

इस अवसर पर श्री रवि सचदेवा (सचदेवा क्लॉथ हाउस), अंकुश सचदेवा, टिशा सचदेवा, कृषिव सचदेवा, नीरज सचदेवा, प्रदीप सचदेवा, अश्वनी सचदेवा, गुलशन चावला, संजीव हांडा, राम नरेश, महंत शिवराम, दीपक जोशी, लोकेश तलवार, प्रवेश कुमार, राजू ओबेरॉय, मनोज गक्खड़, राजन जोशी, अजय ग्रोवर, सुनीता कटारिया, संगीता चावला, पूजा हांडा, गीता बबूता, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सास मेरी मटकनी ने, दामन लिया पहर कै बुढ्ढी न्यूं मटके

Thu Oct 30 , 2025
हरियाणवी लोक गीतों ने बांधा समा। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अक्टूबर : सास मेरी मटकनी ने, दामन लिया पहर कै बुढ्ढी न्यूं मटके, मेरी री सास के पांच पुत्तर थे, दो देवर दो जेठ सुनियो.., गोकुल गढ़ ले चली गुजरिया… रौवे न ऐ मेरी राज दुलारी आदि हरियाणवी […]

You May Like

Breaking News

advertisement