महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर किया गया था।आज दिनांक 29.10.2025 को जनपद आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया।अभियान के अंतर्गत—जनपद की समस्त एण्टी रोमियो टीमों द्वारा पार्क, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मॉल्स एवं चिन्हित हॉट-स्पॉट स्थलों पर व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा निरोधात्मक कार्यवाही की गई। महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्री, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं रोजगार सेवक के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई गई।इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112 आदि), सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण अंचलों में पहुंची सौर समृद्धि कृ पीएम सूर्यघर योजना बनी ऊर्जा क्रांति

Thu Oct 30 , 2025
कन्हैया लाल गुप्ता बने सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर, बिजली बिल में आई भारी कमी सुकमा, 30 अक्टूबर 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी उजाला और समृद्धि की नई किरण बनकर पहुँच रही है। सुकमा जिले के तोंगपाल […]

You May Like

advertisement