वरिष्ठ पत्रकार नवीन बंसल बने प्रदेश महासचिव

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 94161 91877

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के गठन व विस्तार के मुख्य सूत्रधार हैं नवीन बंसल।

सोनीपत 3 नवंबर : हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के गठन व विस्तार के मुख्य सूत्रधार व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल सर्वसम्मति से संघ के प्रदेश महासचिव घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन ने की है। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल जैन ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव नवीन बंसल को संघ का प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि नवीन बंसल एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता की सेवाओं के प्रति सराहनीय योगदान रहा है। हरियाणा के प्रदेश महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।
डॉ. बंसल ने कहा नवीन बंसल के अनुभव व संघ के प्रति उनकी पूर्वकालिक कार्यशैली लगनशीलता पर हमें पूरा भरोसा व विश्वास है कि उनके कार्यों से संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और संगठनात्मक ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।
डॉ. बंसल ने कहा कि, श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। नवीन बंसल ने एक अहम जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश व जिला इकाईयों के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ–साथ विभिन्न राजनेताओं,संतो,समाजसेवी संस्थाओं व वरिष्ठ पत्रकारों ने नवीन बंसल को हरियाणा प्रदेश का महासचिव बनने पर उनके आगामी कार्यों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं साथ ही उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा नए आयाम स्थापित करे ऐसी मंगलकामना की है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र केम, प्रदेश सचिव पंकज जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार,प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन, प्रदेश सह सचिव महेश राजपूत सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: विभिन्न संविदा पदों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको की सूची जारी

Tue Nov 4 , 2025
जांजगीर-चांपा 04 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों की भर्ती हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एंव एमपीडब्ल्यू – पुरुष (यूएचडब्ल्यूसी) 15वीं वित्त के संविदा पदो के लिये लिखित परीक्षा का आयोजन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय जिला चिकित्सालय परिसर जांजगीर जिला जांजगीर चांपा में किया गया था। मुख्यमंत्री चिकित्सा एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement