जनपद बरेली पुलिस ने खोजे 280 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को किए वापस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनपद बरेली पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए गुम और चोरी हुए कुल 280 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा की विशेष टीम ने विभिन्न थानों में साइबर तकनीक और ट्रेसिंग सिस्टम की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें बरामद किया। इसके बाद सभी मोबाइल उनके मालिकों को विधिवत पहचान के बाद सौंपे गए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंबिका वर्मा ने कहा कि आमजन को गुम मोबाइल या चोरी की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में देनी चाहिए, ताकि ट्रैकिंग में आसानी हो।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस पहल से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਰਾਸ਼ਟਰੀਆ ਗ੍ਰਹਿਣੀ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਦੇ ਘਰ ਜਨਮੀ ਪੋਤੀ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਹਿ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ

Wed Nov 5 , 2025
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 4 ਨਵੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}=

You May Like

advertisement