Uncategorized

वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर 7 नवंबर को होंगे कार्यक्रम : विश्राम कुमार मीणा

कार्यक्रम में एक साथ गाया जाएगा वंदे मातरम गीत।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 नवंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 7 नवंबर को 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में एक साथ वंदे मातरम गीत को गाया जाएगा। वर्षभर में चार फेज में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को वंदे मातरम को लेकर कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के माध्यम से कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों से चर्चा की।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पहला फेज 7 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित होगा। दूसरे फेज में 19 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि तीसरे फेज में 7 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के साथ संयुक्त रूप से वेंद मातरम कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी तरह 1 नवंबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक अंतिम व चौथे फेज के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के विभिन्न पहलुओं, बंकिम चंद्र चटर्जी की जीवनी, स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम की भूमिका और भारत के इतिहास पर की जानकारी दी जाएगी। देशभक्ति की ऊर्जा को दिशा देने के लिए वंदे मातरम अभियान और हर घर तिरंगा अभियान एक साथ मनाए जाएगे। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के इतिहास पर एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी और एक लघु फिल्म दिखाई जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि वंदे मातरम 7 नवंबर, 1875 को लिखा गया था। 1896 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में वंदे मातरम गाया था। 24 जनवरी 1950 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, इसे राष्ट्रगान, जन गण मन के समान दर्जा दिया जाएगा और समान रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel