एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति करेगी विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं की जांच

बदायूँ : 10 नवम्बर। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं हेतु प्रबन्धक व प्रधानाचार्यों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं की स्थलीय जाँच कराये जाने हेतु जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक में तहसील स्तर पर सम्बंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थलीय जांच हेतु समिति का गठन किया, जिसको 11 से 17 नवम्बर तक प्रत्येक विद्यालय की जांच कर आख्या उपलब्ध करानी है। समिति में सम्बंधित तहसीलदार, अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियन्ता तथा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शामिल है। जनपद में 308 माध्यमिक विद्यालय है, सम्बंधित विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा अपने-अपने विद्यालय की आधारभूत सूचनाओं के सम्बंध में सोमवार तक सूचनाएं अपलोड की गई। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनाडा में कोलकाता हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद्र झा को ब्राह्मण भूषण सम्मान से किया सम्मानित

Tue Nov 11 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 देश – विदेश में सनातन धर्म प्रचार के साथ सात्विकता, भारतीय परिधान के प्रति जागरूकता में हमेशा अग्रणी। कोलकाता : वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वाधान में कनाडा में आयोजित दिवाली मिलन समारोह के शुभ अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement