विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 14-11-2025 को जिलाधिकारी महोदय, एवं जिला

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 14-11-2025 को जिलाधिकारी महोदय, एवं जिला

प्रोबेशन अधिकारी श्री जयपाल वर्मा के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके कल्याण में सुधार करना यह दिन बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करता है और सभी बच्चों के लिए एक बेहतर भविष्य निश्चित करने के लिए वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करता है बताया गया तथा बच्चों के अधिकार उनके पढ़ने का अधिकार,खेलने का अधिकार, सुरक्षित रहने का अधिकार,अपनी बात रखने का अधिकार,स्वास्थ्य का अधिकार, आदि के बारे में विस्तार से बताया गयाl जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में बता कर बालक तथा बालिकाओ को जागरूक किया तथा पंपलेट वितरण भी किए गएl उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या मेनका सिंह, सीमा एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंडित नेहरू एक नेता नहीं बल्कि आधुनिकता और लोकतांत्रिक ढांचे के थे मजबूत स्तम्भ-मुन्ना सिंह

Sat Nov 15 , 2025
पंडित नेहरू एक नेता नहीं बल्कि आधुनिकता और लोकतांत्रिक ढांचे के थे मजबूत स्तम्भ-मुन्ना सिंह स्वतंत्र चेतना आजमगढ़। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के राष्ट्रनिर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा व सम्मान […]

You May Like

Breaking News

advertisement