एम डब्ल्यू बी संगठन उत्तर भारत में नवीन मल्होत्रा व राजेंद्र शर्मा को मिली जिम्मेदारी

एम डब्ल्यू बी संगठन उत्तर भारत में नवीन मल्होत्रा व राजेंद्र शर्मा को मिली जिम्मेदारी

चंडीगढ, प्रमोद कौशिक : मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन ने उत्तर भारत के संगठन में विस्तार करते हुए कैथल जिला से नवीन मल्होत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजेन्द्र शर्मा (बराड़ा) उपाध्यक्ष को बनाया गया है। उपरोक्त नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि संगठन द्वारा सर्व समिति से फैसला लिया गया है। जिसमें कैथल जिला से नवीन मल्होत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजेन्द्र शर्मा(बराड़ा) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जो कि लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा साथ-साथ दोनों पदाधिकारी पत्रकार के हितों की आवाज उठाने में सदैव अग्रणी होकर कार्य करेंगे।
धरणी ने बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर पत्रकारिता जगत से जुड़े मेहनती, ईमानदार और लगनशील साथियों को भिन्न-भिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां देता रहता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन उत्तर भारत में सबसे बड़ा संगठन है जिसमें सैकड़ो की संख्या में पत्रकार साथी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि संगठन हरियाणा ही नहीं चंडीगढ़,हिमाचल,पंजाबजम्मू कश्मीर, उत्तराखंड तथा राजस्थान और दिल्ली में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
पत्रकारिता और सामाजिक विषयों पर होती है गोष्टी।
धरनी ने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश के विभिन्न कोनों में संगठन के कार्यक्रम करवाता है ।जिसमें सभी साथियों को मुफ्त में आई कार्ड 10_10 लाख रुपए की मुफ्त टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी के अलावा कोई भी सदस्यता शुल्क नहीं लेता। यही नहीं हरियाणा सहित अन्य प्रदेश के पत्रकारों के दुख सुख में शरीक होते हुए कई पत्रकार साथियों की बीमारी की दौरान लाखों रुपए के रूप में आर्थिक मदद भी कर चुका है। इसके अलावा पत्रकारिता जगत से जुड़े बड़े चर्चित नाम संपादक और सामाजिक चिंतक के अलावा सामाजिक क्षेत्र में देश और विदेश में नाम चिन हस्तियों के माध्यम से पत्रकारिता से जुड़े पहलू और सामाजिक चुनौतियां और बदलाव पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है।
संगठन की उम्मीद पर उतरेंगे खड़ा कैथल जिला से वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन मल्होत्रा,व उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा (बराड़ा) नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है। वे उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास रहेगा की संगठन के लिए बढ़-चढ़कर लगन और मेहनत से कार्य करते हुए पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जो हश्र खेसारी लाल यादव का बिहार के विधानसभा चुनाव में हुआ है वही हश्र उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का होगा- दिनेश लाल यादव

Tue Nov 18 , 2025
निरहुआ ने कहा कि जल्द ही आजमगढ़ से दिल्ली एक नई ट्रेन चलेगी आजमगढ़ः बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत में स्टार प्रचारक के रूप में महत्यपूर्ण भूमिका निभाने वाले आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ पहुंच कर भंवरनाथ मंदिर पर दर्शन दर्शन […]

You May Like

advertisement