विशेष पुनरीक्षण मतदाता अभियान को लेकर बैठक, प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मिलक नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को विशेष पुनरीक्षण मतदाता अभियान के संबंध में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद मिलक की माननीय अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने की।बैठक में समाजसेवी एवं भाजपा नेता कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया, अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।सभागार में आयोजित बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने, त्रुटियों को सुधारने और छूटे हुए पात्र वोटरों को जोड़ने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।इस अवसर पर सभासद विजय गंगवार, लालता प्रसाद गंगवार, रामनंदन शर्मा, भाजपा नेता बसंत कुमार, एडवोकेट चंद्रभान मित्तल, प्रदीप जाटव, हरीश गोस्वामी, वीरपाल गंगवार, गौरव कुमार, फिरोज खान समेत नगर पालिका का समस्त स्टाफ, सभासदगण और बीएलओ मौजूद रहे।अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने सभी अधिकारियों व बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए और किसी भी पात्र मतदाता को वंचित न रहने दिया जाए। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न

Sat Nov 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मा. सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 सांसद ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी भाग ले उसका […]

You May Like

Breaking News

advertisement