दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरण वितरण शिविर की संशोधित तिथियाँ घोषित

दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरण वितरण शिविर की संशोधित तिथियाँ घोषित
बदायूँ: 22 नवम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ट्राइसाइकिल, बैशाखी, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान राज्य सरकार अथवा किसी अन्य स्रोत से कोई भी सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुआ है, उनके लिए विकास खण्ड मुख्यालयों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खण्ड दातागंज एवं समरेर में 25 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाला शिविर, श्री तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश के कारण स्थगित कर दिया गया है तथा अब यह शिविर 27 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार म्याऊँ एवं उसांवा में 26 नवम्बर 2025 (बुधवार) को शिविर आयोजित होगा, जिसमें इच्छुक दिव्यांगजन उपस्थित होकर अपना चिन्हांकन एवं पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्रकृजिसमें वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपए तथा ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपए से अधिक न होकृतथा उपकरण हेतु चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Sun Nov 23 , 2025
जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देशबदायूँ: 22 नवम्बर कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा जिला सैनिक बंधु बैठक का आयोजन शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार की अध्यक्षता में […]

You May Like

advertisement