जनसंपर्क विभाग का सूचना केन्द्र बना महोत्सव में अपनों से बिछुड़ों का सहारा

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 30 नवंबर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जहां महोत्सव में आने वाले पर्यटकों मिली, वहीं लोगों तक सूचनाओं का प्रसार करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा बनाए गए सूचना केंद्र पर प्रतिदिन लोगों तक नवीनतम सूचनाएं पहुंचाई जा रही है। स्टाल नंबर-1 पर विभाग के कर्मचारियों ने उद्घोषणा के माध्यम से अब तक हजारों अनाउंसमेंट की गई है। महोत्सव में विभाग के कर्मचारियों ने ऐसे बच्चों को जो अपने परिजनों से बिछड़ गए थे, उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है।
डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस स्टाल पर ड्रामा निरीक्षक विजय कुमार, एमबीपी राजकुमार शर्मा, शीश राम, जगदीश आदि द्वारा एनाउसमेंट का कार्य किया जा रहा है और सूचना केन्द्र पर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग महोत्सव में बिछड़े लोगों तक पहुंचने, सामान गुम होने इत्यादि के लिए अनाउंसमेंट करवा रहे हैं। इसके साथ-साथ लोगों को इस बारे में भी जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखे और साथ ही साथ अपने सामान की ओर भी ध्यान रखें। प्रशासन की ओर से लोगों से यह अपील भी की जा रही है कि वे किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी लावारिस वस्तु को न छुए और उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाभारत अनुभव केन्द्र देश का सबसे भव्य और दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में बनाएगा पहचान

Mon Dec 1 , 2025
अब तक हो चुकी 700 टिकटों की ब्रिकी, राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष की धर्मपत्नी मिश्रा घोष और अनेकों गणमान्य लोग कर चुके है महाभारत अनुभव केन्द्र का अवलोकन। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 30 नवंबर : गीता स्थली ज्योतिसर में केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासों से 206 करोड़ रूपए की […]

You May Like

advertisement