छिंदिया धान खरीदी केंद्र में बड़ी कार्रवाई- 254 बोरी अवैध धान जब्त

24 बोरी धान केंद्र के अंदर फड़ में पाया गया, तहसीलदार व विभागीय टीम ने मौके पर की जांच; पूरा स्टॉक सीलबंद कर सुपुर्दगी में दिया गया

कोरिया 04 दिसम्बर 2025/ जिले में अवैध धान परिवहन और जमाखोरी पर जिला प्रशासन की सतत निगरानी के बीच आज धान खरीदी केंद्र छिंदिया में बड़ी कार्रवाई की गई। केंद्र में श्री नीरज कुशवाहा द्वारा धान की बोरी फड़ के अंदर लाते हुए पाए जाने पर तत्काल जांच की गई।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार पटना, सहायक पंजीयक, खाद्य निरीक्षक पटना तथा खाद्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान श्री नीरज कुशवाहा का कथन लिया गया, जिसमें महत्वपूर्ण खुलासा हुआ कि खरीदी केंद्र के पास स्थित श्री सोनसाय के मकान में कुल 254 बोरी धान रखा गया था।

इनमें से 24 बोरी धान को श्री नीरज कुशवाहा द्वारा केंद्र में खरीदे गए धान के स्टैक में मिलाया गया था। शेष 230 बोरी धान वही मकान में भंडारित पाया गया। जांच दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 254 बोरी धान को जब्त कर सीलबंद कर दिया तथा इसे धान खरीदी केंद्र छिंदिया के खरीदी प्रभारी श्री रवि कुमार साहू की सुपुर्दगी में सौंपा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जी बिक्री या अवैध संचयन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’पूना पर्रियान : नई उड़ान’ से मिली वेटलिफ्टिंग की प्रेरणा, नजर अब बड़ी प्रतियोगिताओं पर

Thu Dec 4 , 2025
जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक स्पर्धा में राकेश प्रथम, अब संभागीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम उत्तर बस्तर कांकेर 04 दिसम्बर 2025/ जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम चिहरो के राकेश कुमार चुरेंद्र ने वेटलिफ्टिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान […]

You May Like

Breaking News

advertisement