जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की वीसी के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा

Categories

महासमुंद 08 दिसम्बर 2025/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत कार्यालय की सभी संबंधित शाखाओं के प्रभारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ, परियोजना अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर  मौजूद रहे।समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण तथा पूर्व वर्ष के अपूर्ण और प्रगति पर चल रहे कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्यों की स्वीकृति हेतु आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भेजने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सीईओ श्री नंदनवार ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सभी स्वीकृत आवासों की प्रगति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय, वॉटरशेड, सेग्रिगेशन शेड सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिले में संचालित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जवानों के त्याग और बलिदान से ही हम सुरक्षित हैं-कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर हुआ आत्मीय संवाद और सम्मान समारोह

Mon Dec 8 , 2025
कोरिया 08 दिसम्बर 2025/ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागृह, बैकुण्ठपुर में सादगी और गरिमा से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के अदम्य साहस व अनुकरणीय बलिदान को नमन किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी […]

You May Like

advertisement