विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सरकार विदेशों और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का और भव्य तरीके से करेगी आयोजन : नायब सिंह सैनी

विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सरकार विदेशों और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का और भव्य तरीके से करेगी आयोजन : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के प्रमुख मंदिरों में भी होंगे गीता महोत्सव 2026 के कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 का 5 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होगा आयोजन।
महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम होंगे 14 से 20 दिसंबर तक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, वरिष्ठ अधिकारियों व केडीबी सदस्यों के साथ की चर्चा।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 25 दिसंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर आगामी समय में विदेशों और कुरुक्षेत्र में और भव्य तरीके के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 का आयोजन करेगी। इस महोत्सव के जरिए पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश देश विदेश के आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन करने के लिए पूरी योजना तैयार करेगी। अहम पहलू यह है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के सरस और शिल्प मेले का आयोजन 5 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटिर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के आयोजन बारे विस्तार से चर्चा की और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के साथ-साथ विदेशों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने के लिए तथा पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को आमजन मानस तक पहुंचाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केडीबी के अधिकारियों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 की रिपोर्ट पर भी चर्चा की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि आगामी वर्ष 2026 में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सरस और शिल्प मेले का आयोजन 5 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 14 से 20 दिसंबर 2026 तक किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के 21 दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई है और हर कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों का विदेशों और कुरुक्षेत्र में और बड़े स्तर पर भव्य तरीके से आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए विदेश मंत्रालय का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर महोत्सव को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों का आयोजन जहां प्रदेश के सभी जिला स्तर पर किया जाएगा, वहीं आगामी वर्ष में हरियाणा के प्रमुख और बडे मंदिरों में भी गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इससे पहले गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थों पर भी किया जाता था। इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा.अमित अग्रवाल, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, केडीबी मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया सहित प्राधिकरण व केडीबी के सदस्य मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च कुरुक्षेत्र में मनाया गया मैरी क्रिसमस

Thu Dec 25 , 2025
टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च कुरुक्षेत्र में मनाया गया मैरी क्रिसमस कुरुक्षेत्र, (अमित) 25 दिसंबर : कुरुक्षेत्र टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च में मैरी क्रिसमस दिवस पर चर्च के संडे स्कूल एवं यूथ ग्रुप के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। आज दुनिया भर में क्रिसमस दिवस पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement