माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में एक वर्ष के लिए स्वीकृत 04 नवीन संविदा पद पर भर्ती हेतु  10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

जगदलपुर, 31 दिसंबर 2025/ विमानन संचालनालय, नया रायपुर  के निर्देशानुसार  जगदलपुर मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट हेतु स्वीकृत चार  नवीन पद पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से 10 जनवरी 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव, एकाउंटेंट और असिसटेंट ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती की जानी है । सभी पद अनारक्षित है ।उपरोक्त पद के लिये शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं विस्तृत जानकारी शासन के वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्इंेजंत.हवअ.पद एवं एयरपोर्ट के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इच्छुक योग्यताधारी आवेदक अपना आवेदन 10 जनवरी 2026 को शाम 05 बजे तक नोडल अधिकारी, मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ पिनकोड 494001 के पते पर केवल स्पीड पोस्टध्रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। 10 जनवरी 2026को शाम 05 बजे के पश्वात् प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीडीओ की आईएएस पर हुई पदोन्नति

Thu Jan 1 , 2026
सीडीओ की आईएएस पर हुई पदोन्नतिबदायूँ : 31 दिसंबर।, कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। नियुक्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 30 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार को आईएएस के पद पर पदोन्नति दी गई है। मूल रूप से जमशेदपुर […]

You May Like

advertisement