सीडीओ की आईएएस पर हुई पदोन्नति

सीडीओ की आईएएस पर हुई पदोन्नति
बदायूँ : 31 दिसंबर।, कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। नियुक्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 30 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार को आईएएस के पद पर पदोन्नति दी गई है। मूल रूप से जमशेदपुर झारखंड के रहने वाले मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार 2004 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। सीडीओ को वर्ष 2018 का आईएएस बैच दिया जाएगा। सीडीओ के आईएएस बनने पर विकास विभाग व कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी व प्रसन्नता व्यक्त की।
केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ बनने से पहले डिप्टी कलेक्टर बलिया, औरेया, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर व नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, एडीएम एफआर गौतमबुद्धनगर, एटा, ओएसडी मेट्रो रेल कारपोरेशन नोएडा, वक्फ़ ट्रिव्यूनल के सदस्य व संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ भी रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर हैं, उनके एक बेटा व एक बेटी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की विकास कार्यों की समीक्षा

Thu Jan 1 , 2026
प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की विकास कार्यों की समीक्षाकर्मियों को दूर करें व दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करें अधिकारीबदायूं : 31 दिसंबर। कृष्ण हरी शर्मा। जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंजनपद की प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा गुलाब […]

You May Like

Breaking News

advertisement