सीबीगंज में महिला की झोपड़ी में आगजनी, दबंग फरार — प्रशासन के आदेश पर मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली: थाना सीबीगंज क्षेत्र में जीटीआई रामपुर रोड़ सीबीगंज बरेली के सामने सड़क किनारे वर्षों से रह रही एक महिला की झोपड़ी में दबंगों द्वारा आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित महिला तारावती पत्नी उदय सिंह निवासी रामपुर रोड़ सीबीगंज बरेली ने थाना सीबीगंज पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई न होने पर वह सुदर्शन न्यूज़ चैनल के कार्यालय पहुंची और अपनी आपबीती बताई। इसके बाद सुदर्शन मीडिया चैनल के एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर शिकायत किए जाने पर जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।
जिला प्रशासन ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश थाना सीबीगंज पुलिस को दिए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने राजबली सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन तथा सुरेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर बनाया

Sun Jan 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गत दिवस जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनहित व प्रशासनिक समायोजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर स्थानांतरित / नियुक्त किया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement