संस्कृति, शिक्षा, शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है केयूः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया केयू के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी ने गुरूग्राम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर एवं धरोहर हरियाणा संग्रहालय के टेबल कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, संस्कृति सहित खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले अनेक वर्षों से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने कैलेंडर के माध्यम से शिक्षा एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी ने कहा ये दोनों ही कैलेंडर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की साल भर की गतिविधियों का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति एवं लोक कला के संरक्षण में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में केयू धरोहर कैलेंडर में हरियाणवी संस्कृति एवं लोक कला के 12 चित्र भी जारी किए गए हैं। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य राव नरबीर सिंह के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन निरंतर नवाचार और संस्कृति संरक्षण के कार्यों को बढ़ावा दे रहा है, जिसका प्रतिबिंब इन कैलेंडरों में देखने को मिलता है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विमोचन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का कार्य जारी रखेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने बारे दिया गया फैसला ऐतिहासिक व उम्मीद की किरण : तंवर

Wed Jan 7 , 2026
कुरुक्षेत्र, (अमित )7 जनवरी : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने बारे दिया गया फैसला ऐतिहासिक व उम्मीद की किरण है उक्त शब्द हरियाणा कौशल रोजगार निगम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रधान गुरदीप तंवर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहे। उन्होंने कहा पंजाब हरियाणा हाई […]

You May Like

advertisement