अवैध असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर कब्जे से 01रायफल 315 बोर व 04तमन्चा 315 बोर किया गया बरामद

यशपाल सिंह की रिपोर्ट बलिया जनपद की

*अवैध असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर कब्जे से 01रायफल 315 बोर व 04तमन्चा 315 बोर किया गया बरामद

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।

     उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.01.2026 को थाना गड़वार पुलिस टीम के थानाध्यक्ष हितेश कुमार व उ0नि0 पवन कुमार मय फोर्स देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में मामूर थे कि दौराने चेकिंग नया पंचायत भवन रतसड़ पुलिया के पास से महिन्द्रा XUV वाहन नं0 BR29AX694 से 02 नफर *अभियुक्तों/अवैध असलहा तस्करों 1. विश्वरूप कुमार सिंह उर्फ बिकाऊ सिंह पुत्र स्व0 राघव सिंह निवासी संठी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार उम्र करीब 45 वर्ष 2. चंदन सिंह पुत्र स्व राघव सिंह निवासी संठी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार उम्र करीब 36 वर्ष* को समय करीब 21.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, तथा कब्जे/गाड़ी से 01 अदद रायफल .315 बोर तथा 04 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया। उक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गड़वार जनपद बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

  1. विश्वरूप कुमार सिंह उर्फ बिकाऊ सिंह पुत्र स्व0 राघव सिंह निवासी संठी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार उम्र करीब 45 वर्ष
  2. चंदन सिंह पुत्र स्व राघव सिंह निवासी संठी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार उम्र करीब 36 वर्ष

बरामदगी-

  1. एक अदद अवैध रायफल .315 बोर
  2. 04 अदद अवैध नाजायज तमन्चा .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष श्री हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया
  2. उ0नि0 श्री पवन कुमार थाना गड़वार बलिया
  3. का0 अमरजीत चौधरी थाना गड़वार बलिया
  4. का0 जितेन्द्र चौरसिया थाना गड़वार बलिया
  5. का0 इमरान थाना गड़वार बलिया
  6. का0 अशोक कुमार थाना गड़वार बलिया
  7. का0 विशाल यादव थाना गड़वार बलिया

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवि सरल सक्सेना विवेकानंद सम्मान से किए गए सम्मानित

Mon Jan 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में मलूकपुर में स्वामी विवेकानंद जी की 164 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सरस काव्य गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन राम प्रकाश सिंह ‘ओज’ के संयोजन में किया गया जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ […]

You May Like

advertisement