सुहेलदेव वि.वि. में युवा दिवस पर सशक्त भारत हेतु दिलाई गयी शपथ

युवाओं की शिक्षा और बेहतर रोजगार से विकसित भारत-2047 का लक्ष्य प्राप्त करेगा हिंदुस्तान,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर के प्रशासनिक भवन में स्थित कुलपति सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस-2026 का भव्य आयोजन किया गया, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के दिशा-निर्देश एवं कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किया गया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज पूरे विश्व की तरह महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में भी स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस-2026 के तहत पूरे मनोयोग से मनाया गया। आज के राष्ट्रीय युवा दिवस/2026 की थीम है ” युवाओं की शिक्षा और बेहतर रोजगार” ।इसी के तहत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र जी ने सभागार में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारी, प्राध्यापकगण, गैर-शैक्षिक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के उद्घोष ”उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं” साथ ही साथ उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं का आह्वान किया कि राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। कुलसचिव ने अपने संबोधन में उपस्थित युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि यदि हमें विश्व फलक पर अपनी पहचान बनानी है तो हमें स्वामी विवेकानंद जी को अपना आईकॉन बनाना होगा, क्योंकि उन्होंने शॉर्टकट के अपेक्षा बृहद ज्ञान पर भरोसा दिलाया था। वे युवाओं से कहते थे की स्वयं को प्रज्वलित करें ,और दुनिया पर अपना प्रभाव डालें ,उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने को एक अवसर की तरह लेने को कहा। जहां तक सन -2026 के थीम का प्रश्न है वह युवाओं को नवाचार और अपने अंदर छिपी ऊर्जा यानी कौशल को विकसित करने की प्रेरणा देती है, इससे हमारा स्वयं का तो लाभ होगा ही क्षेत्र का जनपद का, प्रदेश का और साथ ही साथ देश का भी विकास सुनिश्चित होगा और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा जो एक लक्ष्य दिया गया है सन-2047 विकसित भारत, वह निश्चित ही पूर्ण होगा। युवा जिस दिन ठान लेगा लक्ष्य अवश्य प्राप्त होकर रहेगा। आप युवा दिवस 2026 को सिर्फ एक आयोजन न समझे,अपितु इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर उनके द्वारा दिए गए नारे ”तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को चरितार्थ करें। प्रधानमंत्री जो द्वारा यंग लीडर का आह्वान का अभिप्राय यह कदापि नहीं है कि सिर्फ लीडर यानी नेता पैदा हो ,उनका कहने का अभिप्राय साफ है आप जिस क्षेत्र में काम करें वहां नंबर एक बनने की कोशिश करें। फिर देखिए आने वाला कल हिंदुस्तान का होगा। इस तरह के कार्यक्रम हमेशा से ही प्रेरणादायी रहे हैं ,इसके लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार के प्रति हम सभी आभार व्यक्त करते हैं, और विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से यथासंभव युवा दिवस थीम को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करेंगे वैसे भी सन-2026 युवा दिवस की थीम भी शिक्षा और रोजगार के प्रति है ,इससे शैक्षणिक संस्थाओं विशेष तौर से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए अबकी बार का युवा दिवस ज्यादा अलग एवं लाभकारी होगा। क्योंकि इसका आह्वान प्रदेश सरकार, भारत सरकार, ने शिक्षा और रोजगार हेतु किया है। वि. वि. के परीक्षा नियंत्रक श्री आनंद कुमार ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद से सीख लेनी होगी । यदि विपरीत परिस्थिति में वे सन-1893 में अमेरिका के शिकागो में यह नारा कि ”युवाओं उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं” दे सकते हैं तो अनुकूल परिस्थिति में हम उसे आत्मसात क्यों नहीं कर सकते। विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव डॉ. महेश श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि अबकी बार युवा दिवस-2026 को एक अवसर की तरह ले, जिससे महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय राष्ट्रीय फलक पर अलग पहचान बना सके। एनएसएस प्रभारी डॉ. देवेंद्र पांडेय ने नई पीढ़ी का आह्वान किया कि अबकी बार युवा दिवस की थीम ही आपको समर्पित है, इसलिए आप इसका भरपूर लाभ उठाएं, तथा स्वामी विवेकानंद जी को अपने प्रेरणा स्रोत के रूप में आत्मसात करें।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं.9452 445 878




