टीपू नगर प्रसिडेंट महबूब चंदन के नेतृत्व में दरगाह बाज़ार से एक विशाल चादर का जुलूस भी हर्ष उल्लास से निकाला

अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली


विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे कर्नाटका सरकार में कैबिनेट मंत्री बी जेड ज़मीर अहमद खान के लिए विशेष दुआ का आयोजन किया गया। बेंगलुरू चाम राज पेट विधानसभा सीट से 5 बार एमएलए चुने हुए ज़मीर अहमद खान के लिए डिप्टी सीएम बनने की मन्नत लेकर एक डेलीगेशन अजमेर पहुंचा। टीपू नगर प्रसिडेंट महबूब चंदन के नेतृत्व में दरगाह बाज़ार से एक विशाल चादर का जुलूस भी हर्ष उल्लास से निकाला गया और ख्वाजा गरीब नवाज़ की बारगाह में सूफ़ियाना क़व्वाली के साथ चादर पेश हुई। दरगाह के खादिम सैय्यद सलीम बन्ना चिश्ती ने इस डेलीगेशन को ज़ियारत कराई और दस्तारबन्दी कर तबर्रुक भेँट किया। बेंगलुरू से अजमेर आये महबूब चंदन और शब्बीर खान ने बताया कि कर्नाटक की जनता के लिए एक महान देवता का दर्जा रखने वाले बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान के लिए डिप्टी सीएम पद मिलने की विशेष दुआ मांगी गई है। यही वजह है कि हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चादर पेश करने के साथ साथ मन्नत भी मांगी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जप्त

Fri Jan 16 , 2026
कोरिया 16 जनवरी 2025/ जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील बैकुंठपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए कुल चार वाहनों को जप्त किया है। कार्रवाई […]

You May Like

advertisement