खिचड़ी भोज से बढ़ती है सामाजिक समरसता और भाईचारा= महंत शिव सागर

खिचड़ी भोज से बढ़ती है सामाजिक समरसता और भाईचारा= महंत शिव सागर
सगड़ी (आजमगढ़):खिचड़ी भोज में सामाजिक समरसता का भाव होता है क्योंकि यह समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ता है। सभी लोग चाहे उनकी जाति या पृष्ठभूमि कुछ भी हो समान रूप से भोजन करते हैं। यह परंपरा कबीर दास और रहीम दास के समय से चली आ रही है।
अजमतगढ़ के श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय एवं मठ रजादेपुर में आयोजित खिचड़ी भोज में उपस्थित श्रद्धालुओं को खिचड़ी की महत्ता का भान कराते हुए महंत शिवसागर भारती ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा सामाजिक भेदभाव को खत्म करती है, जहाँ सभी को एक ही पंक्ति में बैठाकर खिचड़ी खिलाई जाती है। जगन्नाथपुरी में कबीर और रहीम के साथ भोजन करने से पंडितों के मना करने पर चमत्कार से सभी को सबक दिया गया। मकर संक्रांति जैसे अवसरों पर खिचड़ी का भोज सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है।
खिचड़ी, जो चावल और दाल से बनती है, एक साधारण व्यंजन है लेकिन यह सभी को एक साथ लाने का एक शक्तिशाली प्रतीक बन जाती है। भोज के अवसर पर मैथ में भजन का आयोजन किया गया जिसमें गुड्डू राय भजन गायक ने एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर काफी लोग उपस्थित रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री राकेश सचान जी की पुत्री राशि सचान के शुभ विवाह कार्यक्रम मे

Mon Jan 19 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आज कुंवर सत्येंद्र पटेल जिला अध्यक्ष अपना दल ( एस) रायबरेली ने कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री राकेश सचान जी की पुत्री राशि सचान के शुभ विवाह कार्यक्रम मे श्री गंगा वैली रिस।र्ट कानपुर सम्मिलित हुए इस मौके इनके साथ जिला संरक्षक एल सी कनौजिया जी, […]

You May Like

Breaking News

advertisement