खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन शिविर का आयोजन 21 जनवरी को

महासमुंद 19 जनवरी 2026/ आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला महासमुंद द्वारा 21 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जैन सुरी भवन, रेलवे स्टेशन के सामने, बागबाहरा में खाद्य जागरूकता एवं खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बागबाहरा विकासखंड के खाद्य एवं मेडिकल व्यवसायी ऑनलाइन आवेदन कर खाद्य पंजीयन अथवा अनुज्ञप्ति बनवा सकेंगे।

शिविर में अभिहित अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की जानकारी दी जाएगी। 12 लाख रुपये से कम वार्षिक टर्नओवर वाले व्यवसायी पंजीयन तथा 12 लाख से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायी अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बिजली बिल, कलर फोटो, ड्रग्स लाइसेंस (दवाई दुकान हेतु) सहित पंजीयन हेतु चालान (100/प्रति वर्ष, अधिकतम 05 वर्ष) एवं अनुज्ञप्ति के लिए चालान (2000/प्रति वर्ष, अधिकतम 05 वर्ष) के साथ मौके पर ही आवेदन किया जा सकेगा। खाद्य कारबारकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 जनपद पंचायतों के लिए 154.83 करोड़ रूपये की द्वितीय किश्त जारी

Mon Jan 19 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर 19 जनवरी 2026/ ‘जनपद पंचायत विकास निधि योजना’ अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिले की सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के लिए द्वितीय किश्त की राशि 01 करोड़ 54 लाख 80 हजार रूपए का आबंटन प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन […]

You May Like

Breaking News

advertisement