सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतियोगिता आयोजन के लिए कांकेर पॉलीटेक्निक सम्मानित

उत्तर बस्तर कांकेर 19 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा महात्मा गांधी कला मंदिर भवन सिविक सेंटर भिलाई में शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर को आउटडोर खेल वर्ग में उत्कृष्ट आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।
शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य श्री शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर द्वारा रस्साकशी खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त तकनीकी संस्थाओं के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर की महिला टीम ने विजेता तथा पुरुष टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। सफल आयोजन के लिए यह सम्मान कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब द्वारा संस्था के प्राचार्य एवं खेल अधिकारी को प्रदान किया गया। साथ ही संस्था के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपोत्सव के माध्यम से आमजन को स्वच्छता से जोड़ने की पहल

Mon Jan 19 , 2026
शहर की सफाई में सहयोग प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी-महापौर श्री संजय पांडेय दीपोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचे, उत्सव के रूप में मनाएं- कलेक्टर श्री हरिस एस जगदलपुर, 19 जनवरी 2026/ दलपत सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले प्रति वर्ष की भांति […]

You May Like

Breaking News

advertisement