जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला को सफल, सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं जनसहभागिता युक्त बनाने के संबंध में बैठक आयोजित

11 से 13 फरवरी को होगा जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला आयोजन

बैठक में जनप्रतिनिधियों व मीडिया प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2026/ जिले में प्रस्तावित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला को सफल, सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं जनसहभागिता युक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला आयोजन 11 से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर एवं जनप्रतिनिधिगण, मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार एवं महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव के दौरान लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहर को प्रमुखता से प्रदर्शित करने साथ ही सुप्रसिद्ध कलाकारों, स्थानीय कलाकारों, लोक नृत्य, लोक गायन प्रस्तुतियों को मंच प्रदान किया जाएगा। एग्रीटेक कृषि मेला को किसानों के लिए जानकारी, तकनीक और लाभ का प्रभावी माध्यम बनाने पर चर्चा की गई साथ ही मेले में उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्र, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य तथा शासन की विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में महोत्सव एवं कृषि मेला पर आधारित स्मारिका ‘‘जाज्वल्या‘‘ के प्रकाशन पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, समयबद्ध तैयारी एवं प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Thu Jan 22 , 2026
शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में हो जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement