रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता

27 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद 23 जनवरी 2026/ जिले में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की 183 शालाओं में आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी विज्ञप्ति में समिति द्वारा नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए एक अभ्यर्थी को दो विद्यालयों में आवेदन करने हेतु पात्र किया गया है। इसके साथ ही ब्राउन बेल्ट प्राप्त अभ्यर्थियों को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जुडो-कराटे संघ के पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षकों से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर दिनांक 27 जनवरी 2026 तक स्पीड पोस्ट अथवा डाक के माध्यम से जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Fri Jan 23 , 2026
महासमुंद 23 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने […]

You May Like

advertisement