उ0प्र0 दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

,
उ0प्र0 दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बदायूँ : 25जनवरी। उत्तरप्रदेशदिवस-24जनवरी2006 के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनातर्गत शनिवार को पूनम लान बदायूं में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री बी एल वर्मा माननीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं श्रीमती गुलाब देवी माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री बदायूं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। उक्त कार्यक्रम में चयनित चयनित जोड़ो 225 के सापेक्ष 213 जोड़े उपस्थित रहे जिसमें 8 मुस्लिम, 37 बौद्ध एवं 168 हिंदू जोड़े सम्मिलित हुए।
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है और यह अपने आप में एक स्वाभिमान की बात है। उत्तर प्रदेश द्वारा भारत को सबसे अधिक प्रधानमंत्री दिए हैं। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार द्वारा धनराशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपया प्रति जोड़ा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक वितरण के अंतर्गत देश के लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। जो गरीबों के लिए बिना किसी भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ दिया जाता है। उन्होंने सरकार की अन्य विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि गरीब पिता का इतनी भव्यता के साथ विवाह कराना एक सपना था जो सरकार ने साकार किया है। लोग सोचते हैं कि हमारी पुत्री विवाह में कोई गणमान्य व्यक्ति आ जाए तो विवाह कार्यक्रम की भव्यता बढ़ जाएगी लेकिन आज गरीब कन्याओं के विवाह में जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी सम्मिलित हुए हैं। यह बहुत गौरव की बात है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आज बहुत शुभ दिन है कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद बदायूं में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन कर गरीब कन्याओं के हाथ पीले किया जा रहे हैं। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति का एक जीता जागता प्रमाण और सुंदर उदाहरण है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब कन्याओं का विवाह बिना किसी भेदभाव के सर्वधर्म समभाव से कराया जाता है। सरकार द्वारा इसके अतिरिक्त और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से पांच चयनित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री का वितरण किया गया। प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनधियों ने बाल विवाह रोकने के प्रति जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजना विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, अशोक कुमार भारती, पूर्व विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव आदि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिलाधिकारी अवनीश राय, सीडीओ केशव कुमार अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना सीबीगंज पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को रामपुर बॉर्डर पर छोड़ा

Mon Jan 26 , 2026
थाना सीबीगंज पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को रामपुर बॉर्डर पर छोड़ा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा जिला बदर किए गए अभियुक्त को रामपुर बॉर्डर पर जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा गया। तथा सख्त हिदायत दी गई की यह आगामी 06 माह की […]

You May Like

advertisement