सीएमओ कार्यालय परिसर में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से सम्पन्न

सीएमओ कार्यालय परिसर में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से सम्पन्न
जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन. आर. वर्मा रहे। उनके नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय, एडिशनल एवं डिप्टी सीएमओ, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, डीपीएमयू, 108 एंबुलेंस सेवा तथा एएनएमटीसी से जुड़े समस्त अधिकारी-कर्मचारी, स्टाफ एवं प्रशिक्षणरत छात्राओं द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई।
कार्यक्रम में एडिशनल सीएमओ डाॅ. उमाशरण पांडेय, डाॅ. अब्दुल अजीज़, डाॅ. अरविंद चौधरी, डाॅ. आलेन्द कुमार, डाॅ. अविनाश झा, जिला प्रशासनिक अधिकारी दिलीप सिंह, डीपीएमयू से डीपीएम, डीसीपीएम सहित सीएमओ कार्यालय, एएनएमटीसी एवं 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर द्वय एडिशनल सीएमओ द्वारा प्रेरक संबोधन दिया गया। साथ ही एएनएमटीसी की प्रशिक्षणरत छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डाॅ. एन. आर. वर्मा द्वारा संबोधन दिया गया, जिसमें उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक जनोन्मुखी बनाने का आह्वान किया।
अटल बिहारी जन्मशताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली एएनएमटीसी की छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर उनके सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई।
अंत में मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडिशनल सीएमओ डाॅ. उमाशरण पांडेय द्वारा की गई। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी द्वारा किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज सेवी आकाश यादव के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Mon Jan 26 , 2026
मेंहनगर, आजमगढ़ – बछवल, गोपालपुर जिला पंचायत क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्र गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज सेवी आकाश यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। घिनहापुर से अमारी, सिंहपुर, मनिंहा, बछवल, गौतम नगर होते हुए शम्भूनगर में समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान अमारी, सिंघपुर, इनवल, शेखुपुर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement