स्वास्थ्य सेवाओं की सघन निगरानी अभियान प्रारंभसीएमओ ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को सौंपे आवंटित क्षेत्र


आज से स्वास्थ्य सेवाओं की सघन निगरानी अभियान प्रारंभ
सीएमओ ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को सौंपे आवंटित क्षेत्र, निरीक्षण अभियान शुरू
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से आज से जनपद आजमगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की सघन निगरानी हेतु निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों की निरीक्षण टीमें गठित करते हुए उन्हें उनके निर्धारित एवं आवंटित क्षेत्रों की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
गठित निरीक्षण टीमों में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ-साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सम्मिलित रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तकनीकी, प्रबंधकीय एवं डाटा आधारित समीक्षा सुनिश्चित की जा सके। ये टीमें अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों का निरीक्षण करेंगी।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समग्र स्थिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति, मानव संसाधन की उपलब्धता, दवाओं एवं आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति, अभिलेखों का संधारण तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का गहन मूल्यांकन किया जाएगा।
निरीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों की विस्तृत, तथ्यात्मक एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी। प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर संबंधित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ सभी उपकेन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा की जाएगी। कार्य में लापरवाही अथवा अपेक्षित प्रगति न पाए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्व निर्धारण एवं मूल्यांकन के उपरांत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, इसके बावजूद कुछ स्वास्थ्य इकाइयों में अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिम्मेदारी तय करते हुए जमीनी स्तर पर सुधार लाना तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने महाराजा पंडित त्रिपुरारी मिश्रा और राजमाता सुमित्रा देवी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

Tue Jan 27 , 2026
आजमगढ़: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने महाराजा पंडित त्रिपुरारी मिश्रा और राजमाता सुमित्रा देवी की प्रतिमाओं का किया अनावरण ◆ बालपुर खरैला में श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ कार्यक्रम माता-पिता की देन है जीवन की हर उपलब्धि : राजा संतोष कुमार मिश्रा माता-पिता की प्रतिमा स्थापित करना पुण्य […]

You May Like

advertisement