आंगनवाड़ी ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर जमकर किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नामित में जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन मांगे अगर नहीं पूरी हुई तो विधानसभा का होगा घेराव

आजमगढ़।आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आजमगढ़ इकाई ने अपनी 10सूत्रीय लंबित मांगों व वर्तमान ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हेमा गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग की रीढ़ बनकर पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल सहित सरकार की अनेक योजनाओं को सफल बना रही हैं, बावजूद इसके उन्हें आज तक न तो सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिला और न ही सामाजिक सुरक्षा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, संसाधन उपलब्ध कराने तथा राजनीतिक कार्यक्रमों में जबरन उपयोग पर रोक लगाने की मांग की।नीतू पांडेय ने कहा कि विभागीय कार्य ऑफलाइन से ऑनलाइन होने के बाद ई-केवाईसी व एफआरएस जैसी प्रक्रियाओं में घटिया मोबाइल व कमजोर नेटवर्क बड़ी बाधा बन रहे हैं। उन्होंने पोषण ट्रैकर के लिए कम से कम 20 हजार रुपये का गुणवत्तापूर्ण मोबाइल तथा प्रतिमाह 2500 रुपये रिचार्ज-डाटा भत्ता देने की मांग रखी।

कंचन यादव ने कहा कि 20–40 वर्षों की सेवा के बाद भी न प्रमोशन है, न पेंशन, न ग्रेच्युटी और न ही भविष्य निधि। अल्प मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नियमित सरकारी बैठकों की व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा फंड लागू करने की मांग की।

चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 08 मार्च 2026 को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान गूंजा बरनवाल, प्रेमशीला यादव, सुशीला देवी, रेखा, शशिकला यादव, पूनम सिंह, सुनीला देवी, बंदना मौर्या, अमिता सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

21 नवजात कन्याओं का मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Thu Jan 29 , 2026
_लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली: 29 जनवरी 2026,          जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन केक कटवाकर और नवजात बालिकाओं को बेबी किट और कॉफी मग वितरित कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपने वक्तव्य […]

You May Like

advertisement