21 नवजात कन्याओं का मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

_लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली: 29 जनवरी 2026,
          जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन केक कटवाकर और नवजात बालिकाओं को बेबी किट और कॉफी मग वितरित कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना ही नए भारत की नींव है। बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा एवं अधिकारों पर जोर दिया गया तथा समाज से बाल विवाह न करने की अपील की गई।
          जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चियों एवं महिलाओं संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन 181, 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
          कार्यक्रम में बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे रोकने हेतु कानूनी प्रावधानों और विभागीय प्रयासों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह द्वारा किया गया।
          कार्यक्रम में सीनियर स्टाफ नर्स शशिबाला सिंह, कनिष्ठ सहायक रामकरण, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, यशवीर सिंह, राहिल, आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा का विशाल धरनाजिला अध्यक्षों व संरक्षकों ने किया संबोधन, 10 सूत्री मांगों

Thu Jan 29 , 2026
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा का विशाल धरनाजिला अध्यक्षों व संरक्षकों ने किया संबोधन, 10 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापनजनपद रायबरेली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा (उ.प्र.) के आह्वान पर विकास भवन प्रांगण में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन […]

You May Like

advertisement