Uncategorized

बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता को साबित किया : आचार्य देवव्रत

एमडीयू की छात्राओं ने किया गुरुकुल एवं प्राकृतिक फार्म का भ्रमण।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 01 फरवरी : महर्षि दयानन्द विवि. रोहतक के बॉटनी डिपार्टमेंट व ईएसएम सेल के सयुंक्त तत्त्वाधान में वनस्पति विज्ञान की 30 छात्राओं ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामो के बारे में जानकारी देना था। विद्यार्थियों ने इस दौरान गुरुकुल की अत्याधुनिक गोशाला, गोबर गैस प्लांट,जीमामृत, घनजीवामृत निर्माण केन्द्र, गुरुकुल शिक्षा पद्धति, नेचुरोपैथी के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. विनीता हुड्डा के निर्देशन में संचालित सर्टिफिकेट कोर्स इन नेचुरल फार्मिंग के पूरे होने पर गुजरात एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल व देषभर में प्राकृतिक खेती को नई पहचान दिलाने वाले कृषि-ऋषि आचार्य देवव्रत द्वारा सभी छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
राज्यपाल ने कहा कि जहरमुक्त प्राकृतिक खेती हमारे देश के यषस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है और युवा पीढ़ी जो कृषि संबंधित विषयों की पढ़ाई कर रही है, वे भविष्य में इस दिषा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देष की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता को साबित किया है, आज युद्ध का मैदान हो या अंतरिक्ष, सत्ता का गलियारा हो या ब्यूरोकेसी, खेल का मैदान हो या बड़े-बड़े उद्योग, बेटियों ने हर जगह पर अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज की है। आज बेटियां कहींपर भी बेटों से कम नहीं है। प्राकृतिक खेती पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन अधिक होता है और खर्चे कम जिस कारण किसान की आय बढ़ती है, साथ ही इस पद्धति से खेती करने पर भूमि की उर्वरा शक्ति और पर्यावरण के साथ-साथ देषी गाय का संरक्षण होता है।
एमडीयू बॉटनी विभाग की अध्यक्षा डॉ. अनिता रानी सेहरावत ने महामहिम राज्यपालश्री का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विख्यात समाजसेवी एवं छात्र नेता डाॅ. सम्पूर्ण सिंह, गुरुकुल के व्यस्थापक रामनिवास आर्य, फार्म मैनेजर गगनदीप सिंह, राजेष कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel