बाल विवाह मुक्ति रथ को तुषार सैनी ने हरी झंडी देकर किया रवाना

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 2 फरवरी : मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार तुषार सैनी और जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर डा. भानु गौड़ संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी, सहायक अमित पांचाल, एमडीडी ऑफ इंडिया की जिला संयोजक रितु रानी सह संयोजक रामलाल सिरसल, स्पोर्ट पर्सन अंजू, सीएसडब्लू शीतल सैनी और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार तुषार सैनी, जिला नगर आयुक्त अमन कुमार, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के तहत हस्ताक्षर (साइन) किए और समाज से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार ने इस जन जागरूकता अभियान में विद्यालयों के छात्र- छात्राएं, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, आईटीआई के छात्र, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा कुरुक्षेत्र जिले के लगभग सभी प्रमुख व महत्वपूर्ण नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने कहा कि निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्य किया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शैक्षणिक संस्थानों एवं समाज के सभी वर्गों का सराहनीय सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महादेव गौशाला की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार गौसंवर्धन का लिया संकल्प : अशोक रोशा

Mon Feb 2 , 2026
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 2 फरवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित महादेव गौशाला के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गौशाला की नवनियुक्त प्रधान सतीश शर्मा व कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से अपना दायित्व ग्रहण किया। इस गौशाला को जिले की सबसे आधुनिक गौशाला बनाने का लक्ष्य रखा […]

You May Like

advertisement