Uncategorized

महादेव गौशाला की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार गौसंवर्धन का लिया संकल्प : अशोक रोशा

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 2 फरवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित महादेव गौशाला के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गौशाला की नवनियुक्त प्रधान सतीश शर्मा व कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से अपना दायित्व ग्रहण किया। इस गौशाला को जिले की सबसे आधुनिक गौशाला बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों ने गौवंश की रक्षा और गौशाला के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली। समारोह के दौरान वक्ताओं ने गौशाला में सौर ऊर्जा प्लांट, आधुनिक शेड और उत्तम चारे की व्यवस्था करने पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार गौशालाओं के विकास और गौ कल्याण के लिए निरंतर अनुदान और सहायता प्रदान कर रही है।
पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित इंजीनियर सी पी गुप्ता ने कहा कि गौसेवा ही परम धर्म है और नई टीम से युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया।
समारोह के समापन पर पूर्व प्रधान सुरेन्द्र गोयल ने गौशाला कार्यकारिणी व सभी दानदाताओं और गौभक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरजीत राणा,वी के सिंगला, बृजमोहन जिंदल, सी पी गुप्ता, सतपाल गुप्ता, रोशन मित्तल,रंजना शर्मा, गुरबख्श सिंह,नवीन गोयल,भूषण गोयल, अश्विनी शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel