थाने पर नहीं हुई कार्यवाही पीड़ित पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किया है मांग

आजमगढ़।निजामाबाद थाना क्षेत्र के निवासी हुसैनाबाद शिवम दुबे पुत्र प्रेम प्रकाश दुबे व पत्रकार संगठन के साथ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले को अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है पीड़ित शिवम दुबे ने बताया मैं दत्तात्रेय 33/11 कैवि विद्युत विभाग पर संविदा कर्मी पर कार्यरत हूं। उच्च अधिकारियों तथा उपखंड अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अपने सहकर्मी गौतम भारती अखिलेश यादव व संजय लालमैन के साथ वाणिज्य कनेक्शन का विद्युत बकाया कनेक्शन काटने का निर्देश निजामाबाद फीडर के अंतर्गत मुईया मकदुमपुर निवासी अनिल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह का मुर्गी फार्म हाउस का बिजली बिल बकाया 45,110 हजार बिजली का बकाया होने को लेकर कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन काटने से नाराज़ अनिल सिंह द्वारा हमारी दुकान पर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए मारने पीटने की धमकी देने लगे कटे कनेक्शन को न जोड़ने को लेकर जान से मारने की व देख लेने की धमकी दी गई। पीड़ित शिवम दुबे इसकी शिकायत तहरीर निजामाबाद थाने पर दिया गया। लेकिन निजामाबाद थाने की पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही किया गया। पुलिस द्वारा विपक्षी को थाने पर बुलाकर छोड़ दिया गया । थाने पर नही हुई करवाई के चलते पीड़ित परिवार पत्रकार संगठनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने तत्काल थाने पर संपर्क कर विधिक करवाई कर थाना निजामाबाद को निर्देश किया है मौके पीड़ित परिवार सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकार मौजूद थे



