संभाग में विकासात्मक गतिविधियों से ग्रामीण जनों में हर्ष- कमिश्नर श्री डोमन सिंह

आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए विभागीय समन्वय जरूरी- आईजी श्री सुंदरराज पी

कमिश्नर और आईजी ने निर्माण विभागों की ली समीक्षा बैठक

जगदलपुर 03 फरवरी 2026/ कमिश्नर श्री डोमन सिह और आईजी श्री सुंदरराज पी द्वारा मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय के सभा कक्ष में संभाग मे किए जा रहे विभागी निर्माण कार्यो की प्रगति कि समीक्षा की समीक्षा के दौरान कमिश्नर श्री सिह ने कहा संभाग के जिलों में विकासात्मक गतिविधियों में हुई प्रगति से ग्रामीणजनो में बहुत हर्ष है। जिलों में नए सुरक्षा कैम्पो के समीप के गावों मे हुए विकास से ग्रामीण जनों को सड़क, पेयजल, विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लाभ मिला है।साथ ही कई जगहों पर नए मार्केट भी संचालित होने लगे है मिल रही सुविधा का ग्रामीणजन आभार व्यक्त करते रहते है।
इस अवसर पर आईजी श्री सुंदरराज पी ने कहा कि संभाग के जिलों में 58 नए सुरक्षा कैम्प की स्थापना से आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति मिली है। संरचनाओं के विकास के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है। पुलिस एवं सुरक्षाबलों द्वारा आवश्यकतानुसार निर्माण कार्यों के लिए सुरक्षा दी जाती रही है। अब परिस्थितिया में बदलाव आ रहा है तो मानसुन से पहले विकास कार्यो को गति देते हुए पुर्ण किया जाना चाहिए।
बैठक में कमिश्नर और आईजी ने बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में लोक निर्माण विभाग के सड़कों, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के प्राथमिकता वाले मार्गो के निर्माण को संबधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेयजल आपुर्ति, विद्युत आपुर्ति, वन विभाग से संबधित मामलों और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना से संबधित मामलो पर चर्चा किया गया। बैठक में सीसीएफ बस्तर श्री आलोक तिवारी, सीसीएफ कांकेर श्री राजेश चंदेल, मुख्य अभिंयता लोक निर्माण विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल जगदलपुर, अधिक्षण अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौड़ोसाल्हेभाट में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

Tue Feb 3 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 03 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कौड़ोसाल्हेभाट के हाई स्कूल प्रांगण में बुधवार 04 फरवरी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

You May Like

advertisement