कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, कांग्रेसियों ने जताया खेद

कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, कांग्रेसियों ने जताया खेद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : किसान सत्याग्रह के 18 वें दिन कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका। कांग्रेसियों ने जताया खेद। जानकारी के अनुसार बरेली में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन आज 18 वें दिन भी डॉ. हरीश गंगवार के नेतृत्व में जारी रहा। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज आंदोलनकारी किसान एडिशनल कमिश्नर श्रीमती प्रीति जायसवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराने एवं ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। किसानों का कहना है कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाना चाहते थे। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने पुलिस के रवैये पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और ज्ञापन देने का अधिकार है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें प्रस्तुत करने जा रहे किसानों को रोकना अनुचित है।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनके साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए ताकि वार्ता के माध्यम से आंदोलन का समाधान निकाला जा सके। किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।
किसान नेता तरुण पटेल ने कहा कि वे गोण्डा से किसानों की न्याय की लड़ाई में समर्थन देने बरेली पहुंचे हैं और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, वे यहीं रहेंगे। किसान जिलाध्यक्ष विपिन पटेल ने कहा कि भारतीय किसान संगठन सत्याग्रह कर रहे किसानों को पूर्ण समर्थन देता है और उनके न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ी जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पंडित राज शर्मा, असलम चौधरी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, मुकेश वाल्मीकि, किसान नेता रमाकांत उपाध्याय, महेंद्र पाल गंगवार, राम भरोसे पाल, कमर गनी, मोहम्मद जकी, राम रतन गंगवार, राम बाबू, प्रताप सिंह, विपिन पटेल, खेम करण पांडा, सोमपाल, ओ.पी. गंगवार, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, कमलेश ठाकुर, उल्फत कठेरिया, राकेश गंगवार, श्याम स्वरूप गुप्ता, कुंदन लाल गंगवार, सनी गंगवार, डॉ. दत्त राम, सतीश सैनी, राम भरोसे, जगदीश शरण, ठाकुर राजेश कुमार नारायण सिंह, ठाकुर राजेश कुमार सिंह, नरेश कुमार सहित अन्य किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मकान पर काम करते समय 11_ KV लाइन की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत

Thu Feb 5 , 2026
मकान पर काम करते समय 11_ KV लाइन की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मीरगंज थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। गांव चुरई दलपतपुर में मकान की छत पर काम कर रहे एक राज मिस्त्री की हाईवोल्टेज […]

You May Like

advertisement