महतारी वंदन योजना से श्यामबती बेटियों का भविष्य कर रही सुरक्षित

कोण्डागांव, 06 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत बनचपई की निवासी श्रीमती श्यामबती कोर्राम के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्यामबती कोर्राम महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें इस योजना के अंतर्गत प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस आर्थिक सहयोग से वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पा रही हैं, जिससे उनके जीवन में आत्मविश्वास और संतोष की भावना बढ़ी है।श्यामबती बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी दोनों बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा कर रही हैं। इसके साथ ही वे इस राशि से पौष्टिक आहार भी ले पा रही हैं, जिससे परिवार के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
12वीं तक शिक्षित श्यामबती कोर्राम के लिए यह योजना आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत सहारा बनी है। महतारी वंदन योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक संबल प्रदान किया है, बल्कि सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी दिया है।
श्यामबती कोर्राम इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं और कहती हैं कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असंगठित श्रमिकों को मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

Fri Feb 6 , 2026
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन 15 मार्च तक बिलासपुर, 06 फरवरी 2026/असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के […]

You May Like

advertisement