Breaking Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र

सत्यापन एवं भर्ती प्रक्रिया की समय-सारणी में संशोधन

जांजगीर-चांपा, 07 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय के आदेश के परिपालन में कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त कर्मचारियों के एक वर्ष में 6 माह का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र एवं भर्ती कार्य संपादित करने की संभावित समय-सारणी संबंधी पूर्व जारी सूचना पत्र में संशोधन किया गया है।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा 29 जनवरी 2026 तक अनुभव प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा किए गए हैं। इसके पश्चात संभाग स्तरीय समिति द्वारा अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्रों का सत्यापन 08 फरवरी 2020 तक किया जाएगा। संभाग स्तरीय समिति द्वारा सत्यापन उपरांत 09 फरवरी 2028 तक सूची विभागीय वेबसाईट  www.cghealth.nic.in  में अपलोड की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों से संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय में 10 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2020 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिस जिले से अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है, उसी संभाग में दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जाए। संबंधित संभागीय समिति द्वारा प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 20 फरवरी 2026 को सूची संचालनालय को प्रस्तुत की जाएगी। संचालनालय द्वारा 03 मार्च 2026 को पदों की एकीकृत मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची पर दावा-आपत्ति हेतु अभ्यर्थी 05 मार्च 2026 से 10  मार्च 2026 तक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत दावा-आपत्तियों के निराकरण पश्चात अंतिम मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट  www.cghealth.nic.in में 19 मार्च 2026 तक अपलोड की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel