Uncategorized

सिविल डिफेंस पोस्ट वार्डन 10 कुंवरपुर की सूझ-बूझ से शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिविल डिफेंस पोस्ट वार्डन 10 कुंवरपुर की सतर्कता और सूझ-बूझ से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ महेश्वर नाथ मंदिर पर ड्यूटी में मुस्तैद थे। इसी दौरान भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा कुंवरपुर क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। शोभायात्रा के रथ का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे लगे खंभे के पास से गुजर रहा था, जहां बिजली के तार नीचे लटक रहे थे।
रथ के संपर्क में आते ही तार टूटकर सड़क पर लटक गया और उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा ने तुरंत शोभायात्रा को रुकवाया और अपनी टीम के साथ क्षेत्र को सुरक्षित कराया।
उन्होंने तत्काल अपने आलाधिकारियों रंजीत वशिष्ठ (डिप्टी चीफ वार्डन) एवं अनिल यादव (डिवीजन चीफ वार्डन) को सूचना दी तथा शोभायात्रा कमेटी को भी अवगत कराया। साथ ही पावर हाउस पर फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।
बिजली बंद होने के बाद स्थिति सामान्य हुई और संभावित बड़ा हादसा टल गया। इसके उपरांत शोभायात्रा को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाया गया।
सिविल डिफेंस पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा एवं उनकी टीम की तत्परता के कारण शोभायात्रा सकुशल अपने क्षेत्र से गुजर सकी। स्थानीय लोगों ने टीम की सराहना की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel