उत्तर बस्तर कांकेर, 16 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिचगांव में 18 फरवरी बुधवार को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर शुक्रवार 20 मार्च तक आहूत किया गया है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारंकित, अतारंकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका तथा लोक […]