ग्राम जोगीडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ई-भर्ती से 3 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद 16 फरवरी 2026/ महासमुंद (ग्रामीण) एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीडीपा के ग्राम जोगीडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त होने पर ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 16 फरवरी 2026 को ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस पद के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 17 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल  https://aww.e-bharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य आवेदिकाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समय-सीमा की बैठक संपन्न

Mon Feb 16 , 2026
अवैध अतिक्रमण पर सतत कार्यवाही करने के दिए निर्देश आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन में लाये अपेक्षित प्रगति:- कलेक्टर बलरामपुर, 16 फरवरी 2026/ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक […]

You May Like

Breaking News

advertisement