असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 21 फरवरी को

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2026/ जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर व आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इसकेे लिये 21 फरवरी को लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है वे इस काउंसिलिंग में शामिल होकर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साइज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउंसलिंग में उपस्थित होने कहा गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष 24 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे

Thu Feb 19 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मण्डावी आगामी 24 फरवरी को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री मंडावी 24 फरवरी को सुबह 11 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे विश्राम गृह कांकेर पहुंचेंगे तथा सामाजिक प्रमुख जनों से […]

You May Like

advertisement