Uncategorized

चिकित्सा विज्ञान में हो रही नई खोज और नवीन इलाज

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

.. चिकित्सा विज्ञान में हो रही नई खोज और नवीन इलाज

तकनीक आम लोगों तक कैसे पहुंचे इसे लेकर रायबरेली मे डाक्टरों का जमावड़ा लगेगा। आगामी 21 फ़रवरी को यहाँ आईएमए और आईएसीएम के संयुक्त तत्वाधान मे रीमाकॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित बटोही रेस्टोरेंट मे प्रस्तावित इस कार्यक्रम के दौरान इन्सुलिन विध ओरल रुट, थ्रम्बोसाइटोपेनिया और हिमेटो ऑनकोलॉजी एन्ड बोन मेरो डिसआर्डर जैसे विषय पर बाहर से आये चिकित्सक अपने ज्ञान को डाक्टरों के साथ साझा करेंगे। रायबरेली के डॉक्टर इस ज्ञान अपनी चिकित्सा तकनीक मे इस्तेमाल कर आम लोगों को इसका लाभ दिलायेंगे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में लखनऊ से डॉक्टर अरुण पाण्डेय, मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर अंशुल गुप्ता व लखनऊ के डॉक्टर अर्पित गुप्ता जैसे दिग्गज चिकित्सक व्याख्यान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel