निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम के डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

आर  सी  एच 2.0 , एच एम आई एस  एवं पी सी एन डी टी पोर्टल पर हुआ प्रशिक्षण

महासमुंद 20 फरवरी 2026/ जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत ऑनलाइन रिपोर्टिंग एवं प्रविष्टि प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु जिले के समस्त निजी नर्सिंग होम, हॉस्पिटल में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार होटल स्वर्ण में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में आरसीएच 2.0 पोर्टल, पी.पी.एन.डी.टी. पोर्टल, एचएमआईएस पोर्टल, इ-कल्याणी तथा ऑनलाइन फॉर्म एंट्री सहित विभिन्न मॉड्यूल पर विस्तृत तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आरएमएनसीएच ए सलाहकार श्री संदीप चंद्राकर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित सामान्य त्रुटियों, समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा पोर्टल संचालन के आवश्यक बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर ने बताया कि आरसीएच 2.0 पोर्टल के माध्यम से गर्भवती माताओं को प्रदायित की जाने सेवाओं जैसे कि गर्भावस्था जांच, सोनोग्राफी, विशेष लैब जांच, सिजेरियन ऑपरेशन आदि की जानकारी सेवा प्रदायगी संस्थाओं से पोर्टल में प्रविष्ट की जाएगी, जिसे किसी भी संस्था स्तर पर उनके आभा – आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से पूरे देश में कही पर भी पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी एवं योजना निर्माण में भी सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण में श्री हरिशंकर साहू, श्री शेखर निर्मलकर, श्री विजय भान आदि का विशेष सहयोग रहा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“फिरोजपुर मंडल द्वारा एलईडी स्क्रीन, विडियो वाल तथा डीडीआईएस के माध्यम से ‘रेलवन ऐप’ का व्यापक प्रचार-प्रसार

Sat Feb 21 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 20 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement